• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बड़ी बहन के बाद छोटी से भी गैंगरेप,  बड़ी ने सुसाइड किया, फिर परेशान छोटी बहन ने भी जहर खाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
बड़ी बहन के बाद छोटी से भी गैंगरेप,  बड़ी ने सुसाइड किया, फिर परेशान छोटी बहन ने भी जहर खाया

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर ग्रामीण इलाके में पुलिस की लापरवाही से दो बहनों की जान चली गई। बड़ी बहन से गैंगरेप के बाद छोटी से भी गैंगरेप की घटना हुई। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, जिसके जरिए ब्लैकमेल करते रहे।

इससे परेशान होकर बड़ी बहन ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद छोटी बहन ने शुक्रवार (15 मई) को पानी की टंकी पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।इससे पहले छोटी बहन ने पुलिस में 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में 33 दिन बाद भी कारवाई नहीं हुई। वहीं आरोपी पीड़िता को धमकी दे रहे थे।

पुलिस की नाकामी और दोषियों की सजा की मांग को लेकर राजपूत समाज के लोग एमडीएम हॉस्पिटल के बाहर धरना दे रहे है।

ब्लैकमेल कर रेप करते रहे

शिकायत के अनुसार- एसपी को दी शिकायत में पीड़िता (छोटी बहन) ने बताया था कि बहन की मौत के बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर शुरू कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसे अपना शिकार बनाया। महिपाल ने उसे एक होटल में पांच बार बुलाकर और खेतों में बुलाकर शोषण किया। आरोपी गोपाल ने भी 18 मार्च को होटल बुलाकर और उसके घर आकर ज्यादती की थी।

आरोपियों ने पुलिस में मुकदमे के बाद भी दी धमकी

शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि आरोपी पुलिस में रिपोर्ट के बाद भी धमकियां दे रहे हैं। कहते है कि पुलिस वाले उनके ही आदमी हैं और विभाग उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया, तो उसकी हालत भी बड़ी बहन जैसी कर दी जाएगी और उसे जान से मार दिया जाएगा। एफआईआर दर्ज होने के 33 दिन बीत जाने के बाद भी जांच अधिकारी और थाना पुलिस ने किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया।पिता का आरोप- पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की

एमडीएम हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे मारवाड़ राजपुत समाज के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने कहा कि एक युवती ने अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक के दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस मामले में पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को बचाने का काम किया।

इसके चलते आहत होकर पीड़िता ने सुसाइड कर दिया। वहीं, उसकी बहन की भी इस मामले में मौत हो गई। अब कोर्ट से ही उम्मीद है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष न्याय होगा। दोषी आरोपियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि छोटी बेटी के 2 बच्चे हैं। वह 4 घंटे टंकी पर रही। आरोपी खुद जांच अधिकारी के सामने बैठे रहते लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Previous Post

दुकान में घुसी महिलाओं ने 18 हजार की पोशाकें चुराई,ग्राहक बनकर आई थी, बाहर बिना नंबर की टैक्सी स्टार्ट कर खड़ा था साथी ड्राइवर

Next Post

पति-पत्नी ने खाया जहर, महिला की मौतः पास में रोता रहा बेटा, आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी; युवक की हालत गंभीर

Next Post
पति-पत्नी ने खाया जहर, महिला की मौतः पास में रोता रहा बेटा, आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी; युवक की हालत गंभीर

पति-पत्नी ने खाया जहर, महिला की मौतः पास में रोता रहा बेटा, आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी; युवक की हालत गंभीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page