PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर के लूणी कस्बे में खिलौने बेचने आई महिलाओं द्वारा एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिलाओं ने पीड़िता को घर पर अकेली देख बच्चा होने की दवा का झांसा देकर बातों में उलझाया और हिप्नोटाइज कर 9 हजार रुपए ठग लिए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जीआरपी की मदद से भगत की कोठी स्टेशन पर महिलाओं को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को लूणी कस्बे के ओडों के बास में खिलौने व अन्य सामान बेचने के लिए आई थी। यहां उन्होंने घर पर अकेली शारदा नाम की महिला को बातों के झांसे में ले लिया। उन्होंने शारदा को बच्चा होने की दवा देने का झांसा दिया और उसे बातों में उलझा दिया। शारदा ने उनकी बातों में आकर महिलाओं को 9 हजार रुपए दे दिए और घर का सामान भी दिया। उन महिलाओं के जाने के आधे घंटे बाद शारदा तो अपने साथ हुई ठगी का पता चला और इस सबंध में लूणी पुलिस को सूचना दी।
ठगी करने वाली महिलाओं ट्रेन से जोधपुर जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जीआरपी की मदद लेकर उन महिलाओं को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। जहां पीड़िता भी पहुंच गई और पुलिस की मदद से पीड़िता ने उन महिलाओं ने ठगे पैसे वापस ले लिए। हालांकि इस संबंध में पीड़िता ने थाने में काई मामला दर्ज नहीं करवाया है। जिसके चलते पुलिस ने भी आरोपी महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया।