PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री आठ अप्रैल को जोधपुर आएंगे। यहां रामलीला मैदान में सामूहिक विराट हनुमान चालीसा करेंगे साथ ही दिव्य आध्यात्मिक सत्र का आयोजन करेंगे। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित रामनवमी महोत्सव समिति इस कार्यक्रम का आयोजन करवा रही है। कार्यक्रम स्थल पर पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हवन-पूजन किया। धीरेन्द्र शास्त्री ने भी अपना एक वीडियो जारी कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने की जानकारी दी व आम जनता को इनवाइट किया। आयोजन की तैयारियों को लेकर शहर भर में गजब का उत्साह माहौल है।
रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर शुक्रवार शाम अध्यक्ष संदीप काबरा, विहिप प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल व महामंत्री विजय सिंह परिहार, डॉ राजकुमार भील, पुरुषोत्तम बंसल, पंकज भंडारी द्वारा मुख्य यजमान बन हवन कर भूमि पूजन किया गया।
ये भी पढ़े
अध्यक्ष काबरा ने बताया कि सनातन संस्कृति की ध्वजा का परचम विश्व में लहराने के साथ भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित होने के अभियान में जुटे बागेश्वर धाम आध्यात्मिक सहित राष्ट्र रक्षा नारी सुरक्षा सामाजिक समरसता के साथ अन्य विषयों पर प्रवचन देंगे। कार्यक्रम में विहिप के अध्यक्ष प्रदीप सांखला, नवीन मित्तल, आशीष व्यास, विष्णु गौतम सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।