कॉन्स्टेबल, LDC अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, दोनों को ATS ने पकड़ा
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में ATS की टीम ने अवैध हथियारों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एक कॉन्स्टेबल और LDC को 12 बोर की बंदूक के साथ पकड़ा है। इनमें से कॉन्स्टेबल पूर्व मंत्री का गनमैन भी रह चुका है।।
ATS टीम ने 1 अप्रैल को डांगियावास थाने के सामने कार्रवाई करते अमीन खांन (47) पुत्र रमजान खान निवासी पुनासर देवी कोट पुलिस थाना सांगड जिला जैसलमेर और वांगे खा पुत्र सुमार खां निवासी नाचना पुलिस थाना जैसलमेर को गिरफ्तार किया।
इनमें से अमीन खान रिजर्व पुलिस लाईन में हेड कॉन्स्टेबल है। जबकि वांगे खा पंचायत समिति मोहनगढ़ में LDC है। फिलहाल इन दोनों से डांगियावास थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

