• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देवासी समाज की 311 महिलाओ नें कलश यात्रा निकाली, सत्यनाराण भगवान की पूजा भी की, विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि हुए सम्मलित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 2, 2026
in Local
0
देवासी समाज की 311 महिलाओ नें कलश यात्रा निकाली, सत्यनाराण भगवान की पूजा भी की, विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि हुए सम्मलित

PALI SIROHI ONLINE

डी के देवासी/पिन्टू अग्रवाल

बीजापुर ग्राम के देवासियों के बड़ा वास में देवासी समाज की 311 महिलाओं द्वारा पूनम उजवणा के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान सत्यनारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने भी शिरकत कर देवासी समाज की बहनो का स्वागत किया और समाज बंधुओं से रूबरू हुए।

वही विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने सुख दुख में सदैव साथ रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा हिंगलाज माताजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मोहल्लों और गलियों से गुजरती हुई देवासी समाज के सामुदायिक भवन तक पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा का गांव में जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं रिस्तेदारो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सामुदायिक भवन में प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें लापसी, चावल, कढ़ी, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस आयोजन ने गांव में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बीजेपी ओबीसी सगठन प्रदेश मंत्री मोहन देवासी,विक्रम सिंह राणावत,
हरदयाल सिंह राणावत बडा गुडा,जोगाराम देवासी बोया,
रबारी समाज के तीन परगणो के पंच और प्रतिनिधि व तोलाराम देवासी, प्रभुराम देवासी, माणकलाल,शंकरलाल,कानाराम,नरिगा राम,साकला राम, भोपाजी पुनाराम,भोपाजी सादला राम ने भी शिरकत की।

Previous Post

कॉन्स्टेबल, LDC अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, दोनों को ATS ने पकड़ा

Next Post

रानी गैस सिलेंडर घर घर सप्लाई की मांग

Next Post
रानी गैस सिलेंडर घर घर सप्लाई की मांग

रानी गैस सिलेंडर घर घर सप्लाई की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page