• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खुलेआम चलता मिला हुक्का बार, बोरानाडा थानाधिकारी लाइन हाजिरः आधी रात सिविल ड्रेस में खुद पहुंचे कमिश्नर ने देखी हकीकत, फिर लिया एक्शन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने बोरानाडा थाना इलाके में एक हुक्का बार चलने की शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन लिया है। गंगाणा फांटा के पास खुलेआम चल रहे इस हुक्का बार की हकीकत जानने के लिए कमिश्नर खुद मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में स्थानीय थानाधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर इंस्पेक्टर शकील अहमद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गंगाणा फांटा के निकट क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की शिकायतें लगातार पुलिस तक पहुंच रही थीं। लेकिन इन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था।

ऐसी ही शिकायतें पुलिस कमिश्नर तक पहुंची तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। बुधवार देर रात कमिश्नर खुद सिविल ड्रेस में गंगाणा फांटा के पास स्थित ‘वेलोरा’ रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां खुलेआम युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा था।

थानाधिकारी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर गिरी गाज

हकीकत सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने तुरंत पुलिस थाना बोरानाडा की टीम को मौके पर तलब किया। इस पूरे मामले की प्रारंभिक छानबीन में थानाधिकारी शकील अहमद की भूमिका संदिग्ध और लापरवाही पाई गई। इसके चलते पुलिस कमिश्नर ने कड़ा एक्शन लेते हुए इंस्पेक्टर शकील अहमद को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

Previous Post

लालराई में महिला पर हमला,गंभीर हालत में रेफर,पुलिस जांच में जुटी

Next Post

जालोर-टीचर बोले-4 साल से नौकरी कर रहे, स्थायी नहीं कियाः गर्मी की छुट्टियां 45 से 36 दिन करने का विरोध; कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

Next Post

जालोर-टीचर बोले-4 साल से नौकरी कर रहे, स्थायी नहीं कियाः गर्मी की छुट्टियां 45 से 36 दिन करने का विरोध; कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page