• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कूल बस से उतरते ही 2-बहनों को ट्रेलर ने कुचलाः छोटी बहन की मौत, सड़क पर चिपक गया शव, घर से 200 मीटर दूर हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 26, 2026
in Local
0
स्कूल बस से उतरते ही 2-बहनों को ट्रेलर ने कुचलाः छोटी बहन की मौत, सड़क पर चिपक गया शव, घर से 200 मीटर दूर हुआ हादसा

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में स्कूल बस से उतरते ही ट्रेलर ने दो बहनों को कुचल दिया। छोटी (9) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल है। दोनों बहनें केंद्रीय विद्यालय से स्कूल बस से घर लौट रही थीं। ड्राइवर ने कॉलोनी के गेट पर दोनों को उतारा। बस से उतरते ही ट्रेलर ने कुचल दिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो छोटी बहन का शव सड़क पर चिपक गया था। बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल थी। लोगों ने परिजनों और पुलिस कोसूचना दी और घायल बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया।

हादसा गुरुवार (26 नवंबर) दोपहर करीब 3 बजे विवेक विहार थाना क्षेत्र के विनायक विहार सांगरिया का है। बच्ची के पिता शैतानाराम विश्नोई RAC में कॉस्टेबल हैं। बच्ची केवी 1 की स्टूडेंट थी और तीसरी क्लास में पढ़ती थी।बस और ट्रेलर का ड्राइवर भागा

SI विश्राम मीणा ने बताया- शैतानाराम विश्नोई की तीन बेटियां हैं। बड़ी बहन खुशी और उससे छोटी अनन्या स्कूल गई थीं। स्कूल से लौटते समय बस ने बच्चियों को कॉलोनी के गेट पर उतारा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने दोनों बच्चियों को कुचल दिया। अनन्या विश्नोई (9) की मौके पर ही मौत हो गई। खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। अनन्या के शव को MDM हॉस्पिटल में रखवाया गया है।

वहीं दूसरी बच्ची का इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक है। ट्रेलर और बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है है। ड्राइवरों की तलाश की जा रही है।स्कूल बस ड्राइवर ने कॉलोनी के गेट पर उतारा

प्रत्यक्षदर्शी मंगलाराम चौधरी ने बताया- स्कूल बस का ड्राइवर हमेशा बच्चियों को घर तक ड्रॉप करता था, लेकिन आज उसने दोनों बहनों को कॉलोनी के गेट के बाहर ही उतार दिया। दोनों बहन जैसे ही उतरकर बस के पीछे की तरफ गई। ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।

Previous Post

सिरोही-कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौतः बाइक फिसलने से तीन युवक घायल, सिंदरथ के पास हुए दो सड़क हादसे

Next Post

मारोल में दो-भाइयों के बाड़े में लगी आगः लाखों का चारा-अनाज जलकर हुआ खाक, प्रशासन ने तैयार की रिपोर्ट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page