PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के पैसे निकलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक के प्रबंधक ने चोरी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में यूको बैंक सरदारपुरा शाखा के मुख्य प्रबंधक मुकेश सुथार ने बताया कि यूको बैंक में ग्राहकों की एटीएम मशीन से रुपए बाहर नहीं आने और उनके खाते से पैसे कटने की शिकायत मिली। इस पर अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो एटीएम मशीन में कुछ बदमाश छेड़छाड़ करते और फिर रुपए निकालते नजर आए। एटीएम मशीन की रिपोर्ट के अनुसार लेनदेन में पैसा निकाला।
तीन वारदातों को दिया अंजाम
बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो दिनांक 27 सितंबर सुबह लगभग 10:00 बजे दो लोगों ने डिवाइस लगाकर एटीएम मशीन से छेड़छाड़ की जिससे ग्राहकों के पैसे एटीएम मशीन से बाहर में जाकर उनके द्वारा लगाए गए उपकरण में चले गए। इसके बाद करीब दो पर 12 बजे उन लोगों ने वापस आकर एटीएम मशीन से लगाए उपकरण सहित ₹1000 चुरा लिए।
इसके बाद 9 अक्टूबर को रात लगभग साढे आठ बजे फिर कुछ अज्ञात लोगों ने एटीएम में घुसकर डिवाइस लगाया जिससे ग्राहकों के रुपए एटीएम मशीन से नहीं आकर फिर उसे डिवाइस में चले गए। इसके बाद रात करीब 10:00 बजे वह लोग वापस आए और एटीएम मशीन में लगाए गए उपकरण सहित ₹6000 लेकर चले गए।
इसके बाद एक और वारदात को अंजाम दिया। 10 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे कुछ अज्ञात लोग एटीएम मशीन में घुसकर फिर डिवाइस लगाकर और 7:30 बजे के करीब वापस आकर डिवाइस में सहित ढाई हजार रुपए निकाल कर ले गए। इस तरह तीनों वारदातों को मिलाकर 9500 की धोखाधड़ी आरोपियों ने करके रुपए की चोरी की है।
यूको बैंक सरदारपुरा शाखा के मुख्य प्रबंधक मुकेश सुथार ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत के बाद यह मामला ब्रांच में आया था। फिर सीसीटीवी की जांच की तो अज्ञात लोग छेड़छाड़ करते नजर आए हैं। हमारी तरफ से 6 नवंबर को ही इसकी शिकायत थाने में दे दी गई थी। पुलिस ने 18 नवंबर को केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि जोधपुर शहर में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
