• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घर से 10 लाख के गहने लेकर विवाहिता गायबःपति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बिना बताए निकली; जांच में जुटी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर कमिश्नरेट के राजीव गांधी थाना इलाके में एक 25 वर्षीय विवाहिता बिना बताए घर से चली गई। घर से जाते समय वह नकदी और सोना-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई।

महिला के पति की तरफ से थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी रात के समय बिना बताए घर से कहीं चली गई। जाते समय वह 50 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने ले गई। इसमें सोने के 6 तौला और चांदी के एक किलो दौ सौ ग्राम गहने शामिल हैं। गहनो की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा है।

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक पुजराज सिंह को सौंपी है।

19 वर्षीय युवती भी लापता

वहीं, भगत की कोठी थाना इलाके में 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सोमवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक सुखाराम को सौंपी है।

Previous Post

सरकारी स्कूल टीचर पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप: बेड टच और अश्लील बातें करने की शिकायत, प्रिंसिपल ने किया APO

Next Post

रेवदर में बेकाबू टेम्पो ने पशुपालक को कुचला, मौतः बाइक सवार स्टूडेंट और उसका भाई घायल, एग्जाम देने जा रहे थे

Next Post
रेवदर में बेकाबू टेम्पो ने पशुपालक को कुचला, मौतः बाइक सवार स्टूडेंट और उसका भाई घायल, एग्जाम देने जा रहे थे

रेवदर में बेकाबू टेम्पो ने पशुपालक को कुचला, मौतः बाइक सवार स्टूडेंट और उसका भाई घायल, एग्जाम देने जा रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page