जनापुर-खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आगः किसानों ने मिलकर पाया आग पर काबू, आधा बीघा क्षेत्र की फसल जलकर राख
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के जनापुर गांव में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में करीब आधा बीघा क्षेत्र की फसल जलकर राख हो गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बचा।
किसानों ने तत्काल आग लगने की सूचना पटवारी को दी। सूचना मिलते ही पटवारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और घटना की मौका रिपोर्ट तैयार की।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
