• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

950 रुपए एमआरपी वाले खाद के कट्टे को 1400 रुपए में बेचने पर किसानों का हंगामा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0
950 रुपए एमआरपी वाले खाद के कट्टे को 1400 रुपए में बेचने पर किसानों का हंगामा

PALI SIROHI ONLINE

जैतावाड़ा-ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड लिमिटेड जेतावाड़ा में मंगलवार – को अमोनियम सल्फेट (एनपीके) खाद के वितरण के दौरान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि 950 रुपए एमआरपी अंकित खाद के कट्टे 1400 रुपए में बेचे जा रहे हैं।विरोध से पहले समिति की ओर से करीब 30 कट्टों का वितरण । किया जा चुका था। जानकारी के । अनुसार समिति में अमोनियम से सल्फेट खाद का वितरण चल रहा था। कट्टों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 950 रुपए अंकित होने के बावजूद पॉस मशीन से 1400 रुपए की रसीद काटकर खाद वितरित की जा रही थी

इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर पहुंच गए और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना है किसमिति के गोदाम में करीब 450 कट्टे पुराने स्टॉक के मौजूद हैं। ऐसे में पुराने स्टॉक पर नया मूल्य वसूलना किसानों के साथ अन्याय है और इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसान नेता दिनेश कुमारकलबी ने चेतावनी दी कि यदि खाद की कीमत कम नहीं की गई तो समिति के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नारायण सिंह राठौड़, हीर सिंह, बिका महेश सिंह, इंद्र सिंह, मालाराम सहित कई किसान मौजूद रहे।

Previous Post

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक किशोर की मौत, हरजी जालोर रोड की घटना

Next Post

पालडी हाईवे पर हादसा, पीछे से टकराया ट्रेलर, चालक गंभीर घायल

Next Post
पालडी हाईवे पर हादसा, पीछे से टकराया ट्रेलर, चालक गंभीर घायल

पालडी हाईवे पर हादसा, पीछे से टकराया ट्रेलर, चालक गंभीर घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page