PALI SIROHI ONLINE
वाल्मीकि समाज झोरा परगना की साधारण सभा में रमेश कुमार कंडारा बने चौधरी।
जावाल।देलदर के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में वाल्मीकि समाज झोरा परगना की साधारण सभा समाज के वरिष्ठ पंच गणों, हवेली पट्टी से कालुराम कागमाला, जालोरी पट्टी से जयंती लाल वागरा,सवाणसी पट्टी से किकाराम नौसरा,पट्टा से मांगीलाल केराल, मेहतर समाज सुधारक सेवा समिति झोरा परगना देलदर के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य गणों, समाज के युवा गणों की मोजुदगी में काणदर निवासी रमेश कुमार कंडारा को झोरा परगना वाल्मीकि समाज का चौधरी पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
समिति के सह कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सचिव प्रकाश गोयल के अनुसार सर्वप्रथम बाबा रामदेव के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर,माला पहनाकर साधारण सभा आयोजित हुई जिसमें बाहर से आये अतिथियों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया बाद में झोरा परगना के वरिष्ठ पंच गणों, अतिथियों द्वारा एवं समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं युवाओं द्वारा चौधरी पद पर मनोनीत होने पर रमेश कुमार काणदर का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मांगीलाल केराल, कालुराम कागमाला, जयंती लाल वागरा,किकाराम नौसरा, अनाराम मंडवारिया, चेलाराम जावाल, हस्तीमल देलदर, मनोहर लाल जावाल, पुखराज कैलाश नगर, शांतिलाल काणदर,गोकुल जी, चम्पालाल माण्डोली, शैतान बरलूट, चम्पालाल देलदर, मदनलाल वराडा, देवाराम मंडवारिया, शैतान महेन्द्र काणदर, मांगीलाल देलदर छगन लाल अर्जुन जावाल खीमाराम, लीलाराम प्रवीण आर,भरत पी सहित कई समाज बंधु मौजूद थे।
