जसवंतपुरा में वेटरनरी हॉस्पिटल निर्माण के लिए 2 करोड़ मंजूरः आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल, पशुपालकों को राहत की उम्मीद
PALI SIROHI ONLINE
रानीवाड़ा-जसवंतपुरा उपखंड मुख्यालय पर बहुउद्देश्य पशु चिकित्सालय के नए भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 2 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जारी की गई है।
2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सरकारी पशु चिकित्सालय में 8 से 12 कमरे, एक ऑपरेशन थिएटर, एक लैब, एक वार्ड, एक एक्स-रे रूम और टीकाकरण व दवा वितरण कक्ष बनाए जाएंगे।
पूर्व विधायक देवल ने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डेयरी एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर पशुधन उपचार की व्यवस्था मिलेगी।
