PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के सायला थाना क्षेत्र में रविवार को अपनी पत्नी को लाठी मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सियाणा निवासी कांतिलाल पुत्र कुपाराम पाउआ से सायला पुलिस पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी रामेश्वरलाल भाटी ने बताया- महिला के पिता सायला निवासी दूदाराम पुत्र चौथाराम पाउआ ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में दूदाराम ने बताया- मेरी बेटी रेखा देवी की शादी 19 साल पहले सियाणा निवासी कांतिलाल के साथ हुई थी।
रेखा के चार पुत्रियां व एक पुत्र हैं। रेखा 25 दिन पहले बच्चों के साथ मेरे पास सायला आई थी। इसके बाद करीब 10 दिन पहले उसका पति कांतिलाल भी यहां आया था। वह 10 दिन से यहीं रह रहा था। रेखा की बेटी की शादी तय हुई थी। 2 दिन बाद शादी होनी थी। इससे पहले आपसी कहासुनी में उसके पति कांतिलाल ने खेत से दूर नदी क्षेत्र में ले जाकर रेखा के सिर में लाठी मारकर हत्या कर दी।
सायला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कांतिलाल को गिरफ्तार कर दिया। हालांकि अभी तक विवाद का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही हैं। कार्यवाही टीम में सायला थानाधिकारी रामेश्वरलाल भाटी, हेड कॉन्स्टेबल पब्बाराम गोपालसिंह, कॉन्स्टेबल राजेन्द्र कुमार व सुरेश कुमार मौजूद रहे।
यह भी पढे