• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

एमए का स्टूडेंट कर रहा था डोडा पोस्त की सप्लाईः मध्यप्रदेश के मंदसौर से लाकर मारवाड़ में तस्करों को देता था, पुलिस ने पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0
एमए का स्टूडेंट कर रहा था डोडा पोस्त की सप्लाईः मध्यप्रदेश के मंदसौर से लाकर मारवाड़ में तस्करों को देता था, पुलिस ने पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-एएनटीएफ टीम की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने जुंजाणी बस स्टैंड के पास नीलकंठ महादेव मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए 63.600 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मौके से शुभम मारू (25) पुत्र गोवर्धन लाल मारू, निवासी बघाना, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक चार प्लास्टिक कट्टों में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची और युवक को रोककर कट्टों के बारे में पूछताछ की। सही जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टों की तलाशी ली तो उनमें डोडा पोस्त मिला। इसके बाद पुलिस ने 63.600 किलो डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तीन-चार महीने से तस्करी में शामिल

शुरुआती पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि वह एमए इंग्लिश लिटरेचर का स्टूडेंट है। उसके अनुसार, वह पिछले करीब तीन से चार महीने से डोडा पोस्त की तस्करी में शामिल था। वह मंदसौर क्षेत्र से करीब 2 हजार रुपए प्रति किलो की दर से डोडा पोस्त खरीदकर मारवाड़ में स्थानीय तस्करों को 3 हजार से 3,500 रुपए प्रति किलो में बेचता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Previous Post

भाई की जगह परीक्षा देने वाला डमी अभ्यर्थी गिरफ्तारः मूल अभ्यर्थी पहले ही पकड़ा जा चुका; जांच जारी

Next Post

बीजापुर टीम बनी नेटबॉल चैंपियन, बीजापुर टीम ने बढ़ाया गौरव

Next Post
बीजापुर टीम बनी नेटबॉल चैंपियन, बीजापुर टीम ने बढ़ाया गौरव

बीजापुर टीम बनी नेटबॉल चैंपियन, बीजापुर टीम ने बढ़ाया गौरव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page