• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाबालिग को हाथखर्ची दी, वसूली के नाम पर दुष्कर्मः दो साल तक किया ब्लैकमेल, तीन लाख मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 6, 2026
in Local
0
नाबालिग को हाथखर्ची दी, वसूली के नाम पर दुष्कर्मः दो साल तक किया ब्लैकमेल, तीन लाख मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप

PALI SIROHI ONLINE

जालोर। जालोर में 16 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ करीब दो साल तक यौन शोषण, ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 65 साल के एक बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी पहले छोटे-छोटे काम करवाकर पैसे देता था, फिर उसी रकम को कर्ज बताकर नाबालिग पर दबाव बनाता था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को ऑडियो और वीडियो भी दिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

आरोपी नाबालिग को कभी सामान मंगवाने तो कभी दूसरे छोटे-मोटे काम के बहाने अपने पास बुलाता था। काम पूरा होने पर वह 10, 20 या 50 रुपए उसके हाथ में रख देता था। कुछ समय बाद आरोपी ने नाबालिग से कहा कि उसने उससे 15 हजार रुपए उधार लिए हैं और अब यह रकम लौटानी होगी। आरोप है कि बाद में इसी बात को लेकर वह नाबालिग पर दबाव बनाने लगा।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जुलाई 2025 में आरोपी पहली बार नाबालिग को अपनी दुकान पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद आरोपी 12 बार नाबालिग का शोषण करता रहा। 13 मई को जब आरोपी ने फिर ऐसा करने की कोशिश की तो नाबालिग वहां से भाग गया और पूरी बात अपने पिता को बता दी।

आरोपी करीब 6 नाबालिग लड़कों का भी शोषण कर चुका है। आरोप है कि उसने हर नाबालिग के लिए अलग-अलग दिन तय कर रखे थे। इस मामले के पीड़ित के लिए उसने हर महीने की 1 और 15 तारीख तय कर रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर फिर हाईकोर्ट में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने दायर की अवमानना याचिका

Next Post

तखतगढ-मानसून सक्रिय?मारवाड गोडवाड क्षेत्र मे इन्द्रदेव मेहरबान,नदी-नालो मे बहने लगा नीर जवाई बांध मे आवक की जगी उम्मीद

Next Post

तखतगढ-मानसून सक्रिय?मारवाड गोडवाड क्षेत्र मे इन्द्रदेव मेहरबान,नदी-नालो मे बहने लगा नीर जवाई बांध मे आवक की जगी उम्मीद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page