PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर- सांचौर में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान भी स्थिर नहीं है। बादलों की आवाजाही से कभी-कभी धूप-छांव की स्थिति बन गई। वहीं, चिलचिलाती धूप ने भी लोगों को परेशान करने कसर नहीं छोड़ी।
मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से मौसम में बदलाव होने के साथ ही 50-60 किमी की गति से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। गुरुवार को शाम 6 बजे मौसम में नमी आई। बारिश जैसी स्थिति बनी और 38 किमी की गति से हवा चली। जिससे जालोर का स्वर्णगिरी पहाड़ी भी धुंधली नजर आई। हालांकि कुछ देर में मौसम शुष्क नजर आया।
जिले में इन दिनों दिन का तापमान 41.5 डिग्री व रात का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। लेकिन आसमान में बादल छाए रहने व दिन भर सूरज व बादलों के लुकाछिपी का खेल चलता रहा है। जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है।
बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 41.5 डिग्री व रात के तापमान में 0.2 डिग्री गिरावट होकर 22 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की रात का तापमान में 21.9 डिग्री दर्ज किया गया हैं। आज से मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
यह भी पड़े
आज शाम से अंधड़ के साथ बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज शाम से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से जिले में शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव होने के साथ ही जालोर-सांचौर में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़ के साथ बारिश व कई-कई ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।