• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांड को हटाने गया युवक ट्रेलर के नीचे आया, मौतः सींग मारा तो युवक का बैलेंस बिगड़ा; सब्जी खरीदने आया था, ट्रेलर जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 30, 2026
in Local
0
सांड को हटाने गया युवक ट्रेलर के नीचे आया, मौतः सींग मारा तो युवक का बैलेंस बिगड़ा; सब्जी खरीदने आया था, ट्रेलर जब्त

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में मंगलवार रात को एक सड़क हादसे में 35 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक सड़क किनारे खड़े जानवर को हटाने का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान सांड के सींग मारने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह पास से गुजर रहे ग्रेनाइट ब्लॉक से भरे ट्रेलर के टायरों के नीचे आ गया। मामला भाद्राजून थाना क्षेत्र का है।

युवक सब्जी खरीदने निकला था

भाद्राजून थानाधिकारी लालाराम ने बताया- मृतक की पहचान विनोद (35) पुत्र मलुकी सानी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के साहेबगंज जिले के साहुकिया का रहने वाला था और वर्तमान में भाद्राजून में ही रह रहा था। मंगलवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच विनोद थाने के सामने स्थित बस स्टैंड के पास सब्जी खरीदने आया था। इसी दौरान बस स्टैंड के पास खड़े सांड को हटाने का प्रयास करते समय उसे सींग मार दिया। जिससे विनोद का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क से गुजर रहे ग्रेनाइट ब्लॉक से भरे ट्रेलर के नीचे गिर गया।

ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से मौत

हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के भारी पहिए युवक के ऊपर से गुजर गए। इससे उसका पेट फट गया। जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भाद्राजून थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जमा भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर भाद्राजून अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया।

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की अग्रिम जांच कर रही है।

Previous Post

किसान को रसैल वाइपर ने डसाः अरंडी की फसल में पानी देते समय हादसा, सिरोही अस्पताल के ICU में इलाज जारी

Next Post

चलते ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जानः शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गोगुंदा-उदयपुर हाईवे पर आधा घंटा जाम रहा ट्रैफिक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page