• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर- फंदे पर लटका मिला युवक का शवः बंद पड़ी थी फैक्ट्री, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
जालोर- फंदे पर लटका मिला युवक का शवः बंद पड़ी थी फैक्ट्री, लोगों ने पुलिस को दी सूचना

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश नगर वाडिया इलाके में एक युवक का शव खंडहर पड़ी ग्रेनाइट फैक्ट्री के भवन में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।शाम को लोगों की नजर पड़ी

जानकारी के अनुसार गणेश नगर वाडिया निवासी मुकेश (20) पुत्र नैनाराम बंजारा का शव बुधवार शाम करीब 7:30 बजे महावीर जीवदया गोशाला के पास स्थित एक खंडहर ग्रेनाइट फैक्ट्री के भवन में फंदे पर लटका मिला। घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोपहर में घर से निकला था युवक

पुलिस के अनुसार युवक दोपहर में घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खंडहर ग्रेनाइट फैक्ट्री के भवन में उसका शव फंदे पर लटका मिला।

Previous Post

रानी-पीपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

Next Post

फालना-झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों ने किया नमन

Next Post

फालना-झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों ने किया नमन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page