• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-VDO बोले-8 अप्रैल को करेंगे CM-हाउस का घेरावः 11 सूत्री मांगों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; कहा-जैसा काम वैसा मिले वेतनमान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
जालोर-VDO बोले-8 अप्रैल को करेंगे CM-हाउस का घेरावः 11 सूत्री मांगों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; कहा-जैसा काम वैसा मिले वेतनमान

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-काम के अनुरूप वेतनमान समेत 11 सूत्री मांग लेकर जालोर में ग्राम विकास अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सोमवार को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (पंजी) की ओर से किया गया। कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के दौरान राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने संबोधित किया और 11 मांगों पर ध्यान आकर्षित किया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया- ग्राम विकास अधिकारियों को उनके कार्यों के अनुरूप उचित वेतनमान और ग्रेड प्रदान किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही कैडर स्ट्रेंथ बढ़ाने, जूनियर स्केल आरडीएस के पदों में पदोन्नति कोटा बढ़ाने और बंद लिफाफा/डेफर मामलों के शीघ्र निस्तारण की भी मांग रखी गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो 8 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और 9 अप्रैल को सिविल लाइंस में महापड़ाव डालेंगे।

इस दौरान हुई बैठक में शासन सचिव एवं आयुक्त स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में अतिरिक्त विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के मांग-पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वेतन विसंगतियों को दूर करने, संवर्ग सशक्तिकरण, समायोजन प्रकरण मुख्य रूप से उठाया गया।

Previous Post

सांचौर-नशीली दवाइयों के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तारः एएनटीएफ ने बोगस ग्राहक बनाकर की कार्रवाई, कई बड़े कारोबारी रडार पर

Next Post

आबुरोड-स्कॉर्पियो से कारतूस व तलवार बरामद, 3 गिरफ्तार

Next Post

आबुरोड-स्कॉर्पियो से कारतूस व तलवार बरामद, 3 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page