• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रक बस में भिड़ंत, दो की मौत: बस में सवार 10 यात्री घायल, गुजरात जा रही बस सामने से जा भिड़ी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 26, 2026
in Local
0
ट्रक बस में भिड़ंत, दो की मौत: बस में सवार 10 यात्री घायल, गुजरात जा रही बस सामने से जा भिड़ी

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर (जालोर)-जालोर में निजी बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस कंडक्टर और सरकारी टीचर की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सांचौर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सांचौर के पलादर सरहद क्षेत्र में रविवार सवेरे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों साइड कर ट्रैफिक सुचारू करवाया।

ट्रक में सामने से भिड़ी बस

सांचौर थाने के एसएचओ नैनाराम चौधरी ने बताया- एक निजी यात्री बस सांचौर से गुजरात की ओर जा रही थी।

पलादर सरहद क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

फंसे लोगों का रेस्क्यू किया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सांचौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो की मौत, 10 घायल

हादसे में दो घायलों हंजाराम मेघवाल (53) पुत्र रूपाराम मेघवाल निवासी शिवपुरा होथीगांव और बस कंडक्टर मारू खाना (38) निवासी पांति का निवान सेड़वा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 10 घायलों को इलाज जारी है। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हंजाराम दूठवा में सरकारी टीचर के रूप में कार्यरत थे।

सांचौर पुलिस थाना अधिकारी नैनाराम चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई मानी जा रही है। वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Previous Post

आबुरोड-रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात युवक का शव

Next Post

युवक की करंट लगने से हालत गंभीर: बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रेफर; परिजन रोने लगे

Next Post
युवक की करंट लगने से हालत गंभीर: बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रेफर; परिजन रोने लगे

युवक की करंट लगने से हालत गंभीर: बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रेफर; परिजन रोने लगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page