PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के भाद्राजून क्षेत्र में नोरवा जाने वाले रास्ते पर मारवाड़ फाटा पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे ग्रेनाइट ब्लॉक से भरे ट्रेलर का केबिन अलग होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रेलर पर रखे करीब तीन बड़े ग्रेनाइट ब्लॉक सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर जालोर की ओर आ रहा था। तभी अचानक ट्रेलर के सामने गाय आ गई। गाय को बचानेकी कोशिश में ड्राइवर ने वाहन को संभालने की कोशिश की और ब्रेक लगाने में ट्रेलर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
सूचना मिलने पर अन्य ट्रेलर चालक मौके पर पहुंचे। और जेसीबी और क्रेन की मदद से सड़क पर गिरे ग्रेनाइट ब्लॉक्स हटाए गए। क्षतिग्रस्त ट्रेलर को भी मौके से हटाया गया, जिसके बाद रास्ता साफ हो सका।
एक दिन पहले भी गिरा था ग्रेनाइट ब्लॉक
भाद्राजून क्षेत्र में ग्रेनाइट ब्लॉक गिरने की यह लगातार दूसरी घटना है। इससे एक दिन पहले भी शहर में ग्रेनाइट से भरे ट्रेलर से ब्लॉक सड़क पर गिर गया था।




