• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में 48 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तारः स्विफ्ट कार जब्त, ANTF ने पीछा कर पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
जालोर में 48 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तारः स्विफ्ट कार जब्त, ANTF ने पीछा कर पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जालोर में बड़ी कार्रवाई की है। एएनटीएफ की टीम ने जिले के करड़ा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर 48.160 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। मौके से एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त पुलिसमहानिदेशक दिनेश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। टीम को सटीक सूचना मिली थी कि कोटड़ा से गुन्दाउ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक सफेद रंग की संदिग्ध स्विफ्ट कार से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है।सूचना पर एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। इस दौरान सामने से आ रही संदिग्ध कार के चालक ने पुलिस को देखकर गांव की ढाणियों और खेतों की तरफ कार भगा ली। टीम ने तुरंत पीछा किया, जिसके बाद आरोपी कार को खेत में ही छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

कार की गहन तलाशी लेने पर उसमें से 48.160 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ और बिना नंबर की स्विफ्ट कार को कब्जे में लेकर आरोपी विक्रम कुमार (20) पुत्र डूंगरा राम जाट, निवासी मीरपुरा (थाना करड़ा, जालोर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ और मामले की आगे की जांच कर रही है।

Previous Post

काकीनाडा-भगत की कोठी ट्रेन चलाने की मांगः मारवाड़ी समाज ने सांसद से की मुलाकात, संसद में मुद्दा उठाने पर जताया आभार

Next Post

लड़के वालों को फोन कर तुड़वाई सगाई, युवती ने आरोपी पर दर्ज कराया मामला

Next Post

लड़के वालों को फोन कर तुड़वाई सगाई, युवती ने आरोपी पर दर्ज कराया मामला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page