• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-तंत्र-मंत्र की आड़ में युवती से रेप का मामला दर्जः जालोर जिले के तांत्रिक ने अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपए ऐंठने का आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही;सिरोही जिले में एक तांत्रिक (भोपा) के खिलाफ एक युवती ने यौन शोषण करने, अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद संबंधित थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह एंग्जायटी डिसऑर्डर से पीड़ित थी। उसके पिता परिवारके भरण-पोषण के लिए गुजरात में रहते हैं। बीमारी के इलाज के लिए परिजनों ने उसे जालोर जिले के हरसण पुत्र काली रेबारी नामक तांत्रिक के पास ले गए थे। तांत्रिक ने खुद को बड़ा भोपा बताते हुए जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया।

युवती के परिजन तांत्रिक की बातों में आ गए और हर 15 दिन में उसके घर मंदिर जाने लगे। तांत्रिक ने उनके परिवार का विश्वास जीत लिया और उनके गुजरात स्थित निवास पर भी आना-जाना शुरू कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले तांत्रिक उसके घर आया और पूजा-पाठ के बहाने उसे एक कमरे में ले गया।

कमरे में तांत्रिक ने युवती को नशीली दवा और नींबू मिलाकर कुछ खिलाया, जिसके बाद उसने उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसने युवती की तस्वीरें भी खींच लीं। बाद में इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर तांत्रिक ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और रुपयों की मांग की।

युवती के अनुसार तांत्रिक के कहने पर उसे जहां बुलाया जाता, वह वहां जाती थी। उसने तांत्रिक को करीब 80,000 रुपए नकद, एक सोने की चेन और 15 तोला चांदी दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि तांत्रिक उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर तांत्रिक विद्या के नाम पर नशीले पदार्थ खिलाकर कई बार यौन शोषण करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

रानी क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पति मारपीट लूट मामले का खुलासा, सगे भतीजे ने की थी वारदात

Next Post

लांबिया में ट्रैक्टर से गिरने से 17 साल का किशोर की मौत,मॉर्च्यूरी में रखवाया शव

Next Post

लांबिया में ट्रैक्टर से गिरने से 17 साल का किशोर की मौत,मॉर्च्यूरी में रखवाया शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page