• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुंधामाता से आ रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा,8 घायल,1 की हालत गंभीर,कैलाश नगर जा रहे थे श्रद्धालु

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में जसवंतपुरा उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 8 लोग घायल हो गए। हादसा चेकला गांव के प्रवेश द्वार के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार मेघवाल समाज के करीब 30 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सुंधा माता के दर्शन कर अपने गांव कैलाश नगर लौट रहे थे। इसी दौरान चेकला गांव के पास ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी जसवंतपुरा पहुंचाया। घटना की सूचना पर पुलिस थाना से एएसआई रघुनाथ विश्नोई, लाडूराम व भानाराम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।हादसे में 4 बच्चियां भी घायल

हादसे में 4 बच्चियां, 2 महिलाएं और 2 पुरुष घायल हुए। घायलों का उपचार बीसीएमओ डॉ. प्रशांत सैन, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. शिखर पुरोहित, नर्सिंग ऑफिसर अर्जुन भाटी, प्रकाश कुमार व अन्य चिकित्सा कर्मियों की देखरेख में किया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया। 7 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से आगे रेफर किया गया। घायलों में हाजाराम पुत्र वनाराम, अंजली पुत्री ज्वारमल, मंशाराम पुत्र भुबाराम, लीलू पुत्री जीवाराम, नारंगी देवी पत्नी पिंटाराम और लक्ष्मण पुत्र फूलाराम शामिल हैं।

Previous Post

खेतरली की महिला को उपला भीमाना व रामपुरा के युवकों ने रक्तदान कर महिला की बचाई जान

Next Post

बाली-सुजाराम चौधरी बने IFWJ बाली ब्लॉक अध्यक्ष

Next Post

बाली-सुजाराम चौधरी बने IFWJ बाली ब्लॉक अध्यक्ष

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page