• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालौर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था में अनियमितता को लेकर संचालक पर लगाया जुर्माना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*पार्किंग में अनियमितता पर सख्ती,संचालक पर 10 हजार का जुर्माना*

जोधपुर।  रेलवे प्रशासन ने जालोर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था में अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यात्रियों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यात्री द्वारा अधिक शुल्क वसूली और निर्धारित नियमों के पालन नहीं किए जाने की शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लिया गया। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार संबंधित निरीक्षकों की टीम ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पार्किंग में निर्धारित दर सूची का पालन नहीं किया जा रहा था तथा कुछ स्थानों पर नियमों की अनदेखी भी की जा रही थी। इस पर तत्काल प्रभाव से संचालक के खिलाफ 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

उन्होंने बताया कि यात्रियों से तय दर से अधिक शुल्क वसूलना पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है और इस प्रकार की अनियमितताओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल में सभी स्टेशनों पर पार्किंग व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है,ताकि यात्रियों को पारदर्शी और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी ऐसी शिकायतें प्राप्त होती हैं तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी,जिसमें अनुबंध निरस्तीकरण तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है।

Previous Post

बाली विधायक विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे, सामाजिक कार्यक्रर्मो में हुए सम्मलित, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Next Post

रानी: 93 किलो वजन की प्रसूता की सफल नॉर्मल डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Next Post
रानी: 93 किलो वजन की प्रसूता की सफल नॉर्मल डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

रानी: 93 किलो वजन की प्रसूता की सफल नॉर्मल डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page