• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घर से मिली स्मैक और MD: पुलिस ने जेसावास निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया, तस्करी का इनपुट मिला था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 2, 2026
in Local
0
घर से मिली स्मैक और MD: पुलिस ने जेसावास निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया, तस्करी का इनपुट मिला था

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बागोड़ा थाना क्षेत्र के जैसावास गांव में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34 ग्राम स्मैक और 18 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने मामले में जैसावास निवासी अणदाराम पुत्र कानाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है।

तस्कर होने का इनपुट था

एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि जैसावास निवासीअणदाराम अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है और उसके घर पर मादक पदार्थ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एएनटीएफ ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की।

घर से स्मैक जब्त

इसके बाद एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से अणदाराम के घर पहुंची। पुलिस के अनुसार टीम को देखकर अणदाराम घबराने लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से 34 ग्राम स्मैक और 18 ग्राम एमडीएमए जब्त कर अणदाराम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

पाली-19 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, अब 316 उम्मीदवार मैदान में
गुरुवार 3 बजे तक नाम वापसी का मौका

Next Post

ब्राह्मण समाज ने भाजपा-कांग्रेस जिला अध्यक्षों के पुतले फूंकेः नगर पालिका चुनाव में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जताया रोष

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page