• April 4, 2026

गोयली गांव में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापनः सांसद लुम्बाराम चौधरी ने 20 विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें और प्रमाण पत्र बांटे

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-जालोर-सिरोही के सांसद लुम्बाराम चौधरी ने शुक्रवार को गोयली गांव में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। यह शिविर श्री आदिजिन युवक चौरिटेबल ट्रस्ट मुंबई और लब्धि सेवा संस्थान सिरोही द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। समापन समारोह में 20 विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।लब्धि सेवा संस्थान की मनीषा दिओल ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। साठ दिनों तक चले इस शिविर में 20 विधवा महिलाओं को तीन दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। यह पहल श्री आदिजिन युवक चौरिटेबल ट्रस्ट और दानदाता संदीप सुरजवारा के सहयोग से कमजोर महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए की गई थी।

संस्थान का उद्देश्य हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सक्षम बनाना है। श्री आदिजिन युवक चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयेश जरीवाला ने बताया कि विधवा महिलाओं के अलावा गांव की 35 अन्य महिलाओं ने भी सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन सभी महिलाओं को सांसद चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सांसद चौधरी ने संस्थाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार भी कमजोर महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाती है, लेकिन ऐसी संस्थाओं द्वारा किए गए कार्यों से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। सांसद ने लब्धि सेवा संस्थान की टीम, दानदाता संदीप भाई और आदिजिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट को समाज सेवा के लिए बधाई दी।

About The Author

You cannot copy content of this page