PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने और फिर उसे बेचने का मामला में शिवसेना ने कार्रवाई की मांग की है।
शिवसेना के जालोर जिला प्रमुख ने जिले के गोविन्दला (भाद्राजून) में सामने आए भूमि घोटाले में जांच की मांग को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि ग्राम गोविन्दला निवासी स्वर्गीय भूरसिंह पुत्र नरसिंह जाति पुरोहित की लगभग 45 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद भी भूमाफियाओं द्वारा उन्हें जीवित दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर बिक्री एवं हस्तांतरण कर दिया गया।
इस संबंध में थाना भाद्राजून में 17 जनवरी 2026 को परिवाद क्रमांक 0004/2026 दर्ज कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
शिवसेना ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि आरोपी राजू सिंह पुत्र पारस दान निवासी दूदीया और भेरू सिंह पुत्र नाथ सिंह निवासी नोसरा (हाल भाद्राजून) द्वारा मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। साथ ही भूरसिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया। जांच में कोई वैध आधार रिकॉर्ड नहीं पाया गया, जिससे पहचान दस्तावेजों में षडयंत्र साफ दिखाई देता है।शिवसेना (UBT) ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई सभी रजिस्ट्रियों व म्युटेशन को निरस्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस अवसर पर जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, चुनीलाल पुरोहित, समाजसेवी जसवंती राणा, हनुमान पुरोहित, रूपसिंह पुरोहित व दिनेश राणा सहित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



