• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सायला- बोलेरो, ओमनी बाइक की टक्कर, 6 घायलः दो महिलाओं समेत तीन घायलों को किया गया रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के सायला क्षेत्र में रविवार देर शाम चौराऊ रोड स्थित तूरा के पास दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सायला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया।इन लोगों को आई चोटें

हादसे में उनड़ी निवासी पकाराम, मंजू देवी और फेंसा देवी, रेवतड़ा निवासी नकलाराम और कुपाराम तथा पुनवास निवासी लूंणदान घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं सहित तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

घटना की सूचना मिलने पर सायला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। अन्य घायलों का सायला हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पीएचसी स्टाफ को क्वार्टर में रहने के लिए पाबंद करने की मांग की

Next Post

सांवलाजी मंदिर भूमि प्रकरण, पाली से पहुंचेंगे कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच की मांग

Next Post

सांवलाजी मंदिर भूमि प्रकरण, पाली से पहुंचेंगे कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page