• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-सवारियों का आरोप विनती करने पर गांव से बाहर उताराः ग्रामीण बोले- बुजुर्ग महिलाओं को परेशानी हुई; अधिकारी बोले- रोडवेज का रूट ही नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0
जालोर-सवारियों का आरोप विनती करने पर गांव से बाहर उताराः ग्रामीण बोले- बुजुर्ग महिलाओं को परेशानी हुई; अधिकारी बोले- रोडवेज का रूट ही नहीं

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-ग्रामीणों ने जालोर बस डिपो के ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि उन्हें गांव से 2 किमी पहले ही उतार दिया। ऐसे में, महिलाओं और बुजुर्गों को गांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामला अहमदाबाद से जालोर जा रही जालोर डिपो की बस का है।

रोडवेज के मुख्य प्रबंधक ओम लीलावत ने बताया- जालोर का अगवरी गांव इस रोडवेज बस के रूट में नहीं हैं। ऐसे में, यात्रियों को मुख्य रोड पर ही उतारा गया था। कुछ यात्री बस को अगवरी गांव में ले जाने के लिए कह रहे थे।विनती करने पर भी नहीं माना

यात्री राधेश्याम वैष्णव ने रोडवेज के बस चालक व परिचालक पर आरोप लगाते हुए कहा- अहमदाबाद से जालोर जा रही रोडवेज बस कैलाश नगर, जावाल, हरजी अगवरी गांव और गुडाबालोतान होकर जालोर जाती है। जो अगवरी गांव में दोपहर 3:30 बजे पहुंचती है।

वैष्णव ने बताया- वे अपनी पत्नी के साथ आहोर के अगवरी गांव जाने के लिए निकले थे। अगवरी गांव का टिकट लिया। लेकिन बस के परिचालक ने उसे अगवरी गांव में नहीं उतार कर 2 किलोमीटर पहले मेन रास्ते पर ही उतार दिया। इसमें महिलाएं और करीब 8 लोग शामिल थे। घटना के बाद लोगों ने आक्रोश जताते हुए रोडवेज के अधिकारियों को शिकायत कर ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यात्रियों का आरोप है कि उन्होंने कंडक्टर से कई बार गांव तक बस ले जाने की विनती की। उनकी एक नहीं सुनी और जबरन बीच रास्ते में उतार दिया। सुनसान सड़क होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Previous Post

जालोर-लड़की लापता, माता-पिता भूख हड़ताल परः पुलिस पर लापरवाही का आरोप, बोले-18 दिन से नहीं मिला सुराग

Next Post

ACB ने गिरदावर को रिश्वत लेते पकड़ा: किसान से 15 हजार की घूस ले रहा था, तहसीलदार भी रडार पर

Next Post
ACB ने गिरदावर को रिश्वत लेते पकड़ा: किसान से 15 हजार की घूस ले रहा था, तहसीलदार भी रडार पर

ACB ने गिरदावर को रिश्वत लेते पकड़ा: किसान से 15 हजार की घूस ले रहा था, तहसीलदार भी रडार पर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page