• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

54 दिन की साधना पूरी कर 24 सितंबर को जालोर लौटेंगे पीर गंगानाथ महाराज, स्वागत को लेकर बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-शहर के तिलक द्वार स्थित भैरूनाथ अखाड़े में पीर गंगानाथ महाराज के बैरठ गांव में चातुर्मास पूर्ण कर 24 सितंबर को जालोर आगमन की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक हुई।

बैठक योगी आनंदनाथ महाराज के सानिध्य में हुई। अखाड़ा व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि भैरूनाथ अखाड़ा व सिरे मंदिर धाम के पीठाधीश्वर पीर गंगानाथ महाराज 1 अगस्त को भैरूनाथ अखाड़े से गाजे-बाजे व शोभायात्रा के साथ बैरठ गांव स्थित केसरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए थे।चातुर्मास के दौरान महाराज केसरनाथ मंदिर में करीब 54 दिनों तक भक्ति व साधना में लीन रहेंगे। इस दौरान महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पीरजी महाराज के जालोर आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक में प्रबुद्धजनों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संभावित भीड़ को देखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन किया गया। कमेटियों को बाहर से आने वाले भक्तों व साधु-संतों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। साधु-संतों को सादर निमंत्रित करने के साथ उनके आदर-सत्कार, आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि चातुर्मास पूर्ण होने पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। 24 सितंबर को सुबह 7:30 बजे पीर गंगानाथ महाराज बैरठ गांव से जालोर के लिए प्रस्थान करेंगे। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, विभिन्न सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे व ढोल-धमाके आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जालोर पहुंचने के बाद जालंधरनाथ धर्मशाला में भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। बैठक में चातुर्मास सेवा समिति अध्यक्ष मीठालाल दर्जी, सुजाराम प्रजापत, नैनाराम लोहार, बंशीलाल खवास, गजाराम देवासी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

शिवगंज : 85 के नामांकन रद्द, अब मैदान में 130 रहे,वार्ड 15 व 29 में 7-7 दावेदार मैदान में

Next Post

माता-पिता की मौत के बाद पीड़ित परिवार को 1.01 लाख की मदद देकर सहयोग को बढ़ाया हाथ

Next Post

माता-पिता की मौत के बाद पीड़ित परिवार को 1.01 लाख की मदद देकर सहयोग को बढ़ाया हाथ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page