• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर मे पानी और बिजली की समस्या से आम जनता त्रस्त,आक्रोशित लोगों ने अतिरिक्त कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0
जालोर मे पानी और बिजली की समस्या से आम जनता त्रस्त,आक्रोशित लोगों ने अतिरिक्त कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जालोर मे पानी और बिजली की समस्या से  आम जनता त्रस्त,आक्रोशित लोगों ने अतिरिक्त कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
लंबे समय से रूक रही जलापूर्ति के लिए बाहर से पानी की रेल अथवा अन्य साधनों से आपातकाल में पूर्ति की उठाई मांग


तखतगढ 14 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) जालौर मे पानी और बिजली की समस्या से त्रस्त आक्रोशित लोगों ने आर्य समाज के प्रधान दलपत सिंह आर्य ने नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे लोगो ने कलेक्टर की अनुउपस्थिति मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर शहर में बिजली व पानी की समस्या के स्थाई समाधान हेतु अनुरोध करते हुए आपात स्थिति में रेलगाड़ी से पानी मंगवाने की मांग अब है। ज्ञापन में बताया गया कि जालोर शहर में पिछले कई दिनों से बिजली व पानी के अनियमित वितरण से शहर में पानी व बिजली का भीषण संकट बना हुआ है, जिससे गर्मी के इस मौसम में शहर का आम नागरिक त्रस्त व परेषान है।


बिजली व पानी, जो कि मूलभूत और अनिवार्य आवष्यकता है, इसके बावजूद जालोर शहर में पिछले कई दिनों से आठ से दस दिन व इससे पूर्व 15 दिनों में जलापूर्ति हुई है। अनियमित जलापूर्ति के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। शहर वासियों ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में इस संबंध मंे संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात करने पर जनता को संतोषजनक प्रतिउत्तर नहीं दिया जाता अथवा टालमटोल कर दिया जाता है या वे फोन उठाते ही नहीं है।
जबकी गर्मी के इस मौसम में बार-बार बिजली कटौती व खराबी से आम नागरिक व विद्यार्थी परेषान है। विद्यार्थियों का अध्ययन बाधित हो रहा है।

ज्ञापन में समस्याओं के उचित समाधान हेतु अविलम्ब कदम उठाते हए अविलम्ब बिजली और पानी के वितरण नियमित किए जाए, इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पाबंद किया जावे। इस समस्या के समाधान हेतु उचित रखरखाव, बार-बार खराबी होने, पाइपलाइन लीकेज होने और मोटर खराब होने की समस्या से स्थाई निजात मिले, इस हेतु अविलंब नई मोटरों को खरीदकर स्थापित की जावे। संबंधित विभाग तत्परता से और नियमित कार्य करे, इसके लिए सक्षम प्रषासनिक अधिकारी को इसका प्रभारी नियुक्त कर इसकी आवष्यक माॅनीटरिंग की जाए और तत्परता से समस्या का समाधान किया जाए। पुरानी मोटरों के स्थान पर अधिक हाॅर्स पाॅवर की नई मोटरें लगाई जाए। केवल नर्बदा नहर की जलापूर्ति पर ही निर्भर न रहकर शहर के परंपरागत जल स्त्रोतों, बावड़ियों और तालाब की उचित साफ-सफाई कर विकसित किया जाए, जिससे वैकल्पिक स्त्रोतों से जल लेकर लोगों को राहत प्रदान की जाए।

लंबे समय से रूक रही जलापूर्ति के लिए बाहर से पानी की रेल अथवा अन्य साधनों से आपातकाल में पूर्ति की जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि शहर में व्यापत पानी व बिजली की समस्या का त्वरित समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करें, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जवाबदेही जिला प्रषासन की होगी। ज्ञापन देते समय सामाजिक कार्यकर्ता हीराचंद भंडारी, शिवसेना प्रमुख  रूप राज पुरोहित, मिश्रीमल परिहार,धनराज दवे, मधुर श्याम गुप्ता, बद्रीदास वैष्णव,केशव तिवारी,देवेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार मेहता,कैलाश माली सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त था।

Previous Post

मारवाड़ जंक्शन थाने में बांता निवासी महिला ने गादाना निवासी दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया

Next Post

गोगरा ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं,सात वर्ष पुराने खातेदारी भूमि विभाजन का मौके पर हुआ निस्तारण

Next Post
गोगरा ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं,सात वर्ष पुराने खातेदारी भूमि विभाजन का मौके पर हुआ निस्तारण

गोगरा ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं,सात वर्ष पुराने खातेदारी भूमि विभाजन का मौके पर हुआ निस्तारण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page