PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई। कार तीन बार पलटते हुए सड़क किनारे खेत की बाउंड्री में जा घुसी। वहीं हादसे में पति-पत्नी और उनका बेटा घायल हो गया।
घटना रविवार शाम करीब 6 बजे आहोर मार्ग पर हुई। पुलिस ने हादसे के बाद कार सवार युवक को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया।कार ने बाइक को टक्कर मारते ही पलटी
जानकारी के अनुसार, सांकरणा गांव निवासी चम्पालाल (40) पत्नी लीला देवी और 10 वर्षीय बेटा मनीष कुमार बाइक पर आहोर जाने के लिए निकले थे। इससे पहले वे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए थे।
इसी दौरान आहोर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारती हुई पलट गई। कार इतनी तेज थी कि तीन बार पलटते हुए सड़क किनारे लगे बाड़ में जाकर घुसी।भारी घायल परिवार, ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी
घटना की सूचना पर एम्बुलेंस टीम पायलट पूरण सिंह और ईएमटी गौतम कुमार मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जालोर ट्रोमा सेंटर ले गए। चम्पालाल और लीला देवी के कंधे में फ्रैक्चर आया है। मनीष कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया। परिवार की शिकायत पर हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी गई है।

