PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में नाबालिग की मौत के मामले में 15 दिन में हत्या का खुलासा करने का आश्वासन मिला है।
परिजनों ने 2023 में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद मासूम का शव तालाब में मिला था। शव के पास एक फोन भी बरामद हुआ था।
आरोप है कि 3 साल बीत जाने के बाद भी परिजनों को फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं दी गई है। इससे जांच प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही का आरोप लगा। एएसपी मोटाराम ने परिजनों को आश्वासन दिया और धरना उठवाया।


