जालोर-घरेलू कहासुनी के बाद नाबालिग ने सुंदेलाव में कूदकर आत्महत्या की
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-सुंदेलाव में कूदकर एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। 15 वर्षीय नाबालिग मंगलवार को दिन में अपने साथ काम करने वाली सहेली की नाते की विदाई व ढूंढ में शामिल हुई। वहां से लौटने के बाद वह शीतला माता मेले में गई। मेले से घर लौटी तो किसी बात पर घर में कहासुनी हो गई। इस पर वह घर से करीब 8:30 बजे निकली और सुंदेलाव तालाब में कूद गई।
पास ही हनुमानजी मंदिर के संत पवनपुरी महाराज ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। साथ ही रस्सी डालकर बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची। टीम के सदस्य किशनराम और हीरालाल बिना देर किए पानी में कूद गए और किशोरी को बाहर निकाललिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम कर शव सुपुर्द किया।

