PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुन्देलाव तालाब पर स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग पर रखे चांदी व सोने के नाग समेत अन्य चांदी की ज्वेलरी चोर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जागनाथ महादेव मंदिर के अध्यक्ष कमलेश ने बताया- 24 फरवरी की रात को आए चोरों ने मंदिर की लोहे की जाली काट कर मंदिर में घुसे और शिवलिंग पर रखा सवा किलो तांबे का नाग, दो छोटे-छाटे चांदी के नाग व एक आधा तोला के सोने का नाग व माताजी के पहना हार, दान पात्र में रखे करीब 7 हजार रुपए और स्पीकर पर लगे तार को तोड़ कर चुराकर ले गए।सुबह मंदिर पहुंचे भक्तों और पुजारी ने गेट खोला तो चोरी की घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर बाहर रोड़ पर अभय कमांड के सीसीटीवी लगे हैं। लेकिन खराब होने से बंद पड़े हैं। इसके कारण चोर कई कैमरे में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाम होते ही जालोर के सुन्देलाव किनारे नशेड़ी लोग आ जाते है और तालाब किनारे बैठ कर नशा करते हैं, इसलिए उन्होंने तालाब पर शाम से देर रात तक पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की हैं।

