• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर के रायथल में आग से स्कूटी, 3 बकरियां 50 हजार जले:  2 मकान चपेट में आए; पीड़ित बोले-हम खेत में थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में दो मकान आग की चपेट में आ गए। हादसा बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के रायथल गांव में शनिवार को हुआ। घटना के वक्त दोनों मकानों में रहने वाले लोग खेतों में काम करने गए थे। उन्होंने बताया-अज्ञात कारणों से आग लगी। तीन बकरियां जिंदा जल गई। एक स्कूटी और 50 हजार कैश भी जल गया। दमकल ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।

मकान की बाड़ में लगी थी आग

मकान मालिक भवानी सिंह ने बताया- मेरे पिता भरतराम और चाचा हितेश का परिवार 20 साल से रायथल गांव में रहता है। शनिवार को दोनों परिवारों के लोग काम करने खेत में गए थे।

इस दौरान घर के चारों ओर लगी बाड़ में आग लग गई। आग से हमारे मकान में रखी स्कूटी, 6 चारपाई, 2 ट्रॉली चारा, लोहे के पतरे, बर्तन, कपड़े, बिस्तर और 35 हजार रुपए जल गए। हमारे पशु बाड़े में बंधी 3 बकरियां भी जिंदा जल गईं। पास ही बंधी एक भैंस 50 फीसदी जल गई।

चाचा के घर में भी सामान-कैश जला

भवानी सिंह ने बताया-हमारे घर के पास ही चाचा हितेश हीरागर का मकान है। आग से वह भी चपेट में आ गया। उनके भी कपड़े, सामान, 15 हजार रुपए जल गए।

सूचना के एक घंटे बाद जालोर दमकल पहुंची। एक निजी टैंकर से तीन-चार बार पानी लाकर गांव वालों के सहयोग से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक मकान जल चुके थे।

सरपंच व पटवारी ने मौका रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेज दी है।

Previous Post

बेटे की शादी के दो घंटे बाद पिता व जीजा की मौत, दो बाइक की भिड़ंत में सिर फटा; घायल जीजा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Next Post

पाली-मधुमक्खियों के हमले में दूल्हा-दुल्हन सहित 16 घायलः पेड़ के नीचे पूजन के बाद ज्योत देख रहे थे; सभी की हालत खतरे से बाहर

Next Post
पाली-मधुमक्खियों के हमले में दूल्हा-दुल्हन सहित 16 घायलः पेड़ के नीचे पूजन के बाद ज्योत देख रहे थे; सभी की हालत खतरे से बाहर

पाली-मधुमक्खियों के हमले में दूल्हा-दुल्हन सहित 16 घायलः पेड़ के नीचे पूजन के बाद ज्योत देख रहे थे; सभी की हालत खतरे से बाहर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page