PALI SIROHI ONLINE
सांचौर (जालोर)-जालोर में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर सोमवार को सरकारी टीचर पति-पत्नी के शव पड़े मिले। दोनों का आधा शरीर कुचला हुआ था। एक्सप्रेसवे से गुजरते समय पूर्व सांसद देवजी पटेल ने सड़क किनारे क्षत-विक्षत शव पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी।
सांचौर थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया- हादसा सांचौर-देवड़ा के बीच चौरा सरहद के पास सुबह 11:30 बजे का है। राजूराम बिश्नोई (43) पुत्र हेमाराम बिश्नोई और मंजूबिश्नोई (41) निवासी हेमागुड़ा सांचौर के शव मिले हैं। शवों की पहचान पास पड़े मोबाइल से हुई।सांचौर थानाधिकारी नाथू सिंह ने बताया- पति-पत्नी के शरीर के कमर से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। बाइक भी सड़क किनारे पड़ी हुई थी। दोनों शवों को सांचौर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
एसएचओ ने बताया- जिस प्रकार दोनों शव कुचले हुए थे, आशंका है कि किसी बड़े वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और कुचलता हुआ फरार हो गया।

