• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में 55.57 करोड़ की लागत से बनेगी 73 सड़केंः डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दी मंजूरी; जिले में विकास को मिलेगी रफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-प्रदेश में बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था विकसित करने की दिशा में राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा 2026-27 के तहत बड़ा निर्णय लिया है।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने राज्य के 187 विधानसभा क्षेत्रों में 3,232 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत जालोर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 73 सड़कों के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताया कि जिले में स्वीकृत सड़कों की कुल लंबाई 194.65 किलोमीटर होगी, जिनके निर्माण पर 55.57 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में मिसिंग लिंक और नॉन-पैचेबल सड़कों का निर्माण शामिल है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा।

विधानसभावार स्वीकृत सड़क परियोजनाएं

आहोर विधानसभा: 33.50 किमी लंबाई की 11 सड़कें,

लागत 11.70 करोड़ रुपए।

भीनमाल विधानसभा: 49.20 किमी लंबाई की 19 सड़कें,

लागत 11.08 करोड़ रुपए।

जालोर विधानसभा: 44.10 किमी लंबाई की 17 सड़कें, लागत 11.97 करोड़ रुपए।

रानीवाड़ा विधानसभाः 35.00 किमी लंबाई की 14 सड़कें,

लागत 10.00 करोड़ रुपए।

सांचौर विधानसभा: 32.85 किमी लंबाई की 12 सड़कें,

लागत 10.82 करोड़ रुपए।

विभागीय अफसरों के अनुसार, सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक औरआवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी

Previous Post

नंदीशालाओं में शिफ्ट होंगे सड़कों पर घूमने वाले पशुः पाली में सड़कों और हाईवे पर हादसों को रोकने की तैयारी

Next Post

मकनों के पीतल के हैंडल चोरी:शहरवासियों की रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द गिरफ्तारी की मांग

Next Post
मकनों के पीतल के हैंडल चोरी:शहरवासियों की रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द गिरफ्तारी की मांग

मकनों के पीतल के हैंडल चोरी:शहरवासियों की रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द गिरफ्तारी की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page