PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जिले में शिवसेना (UBT) ने जालोर के एडीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया।
दरअसल, पिछले दिनों जयपुर में देवासी (डीएनटी) समाज की ओर से किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन में पुलिस ने लाठीचार्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।
जिसे लेकर शिवसेना (UBT) के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सेमुलाकात कर न्याय की मांग की है।
मुकदमें वापस लेने की मांग
ज्ञापन में शिवसेना ने बताया- जयपुर में गुरुवार को आंदोलन के दौरान लोगों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमें वापस लिए जाए। हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा किया जाए।दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की पहचान कर तुरंत निलंबित किया जाए। सख्त विभागीय कार्रवाई हो। इस पूरे घटनाक्रम की किसी निष्पक्ष और न्यायिक एजेंसी से जांच कराई जाए।
राज्य सरकार देवासी समाज के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया जाए और उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए।
इस दौरान हनुमानराम पटेल, मिश्रीमल परिहार अधिवक्ता देवाराम देवासी, रमेश देवासी, मंगलाराम देवासी व चेनाराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


