लोकतंत्र पर प्रहार का आरोप: चुनाव टालकर जनता के अधिकार छीने जा रहे – डॉ. संजीव राजपुरोहित
PALI SIROHI ONLINE
लोकतंत्र पर प्रहार का आरोप: चुनाव टालकर जनता के अधिकार छीने जा रहे – डॉ. संजीव राजपुरोहित
विक्रमसिंह बालोत पचानवा
राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. संजीव राजपुरोहित ने कहा कि डबल इंजन की सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य करते हुए आमजन के मतदान अधिकार को प्रभावित कर रही है। उनका आरोप है कि पंचायत और निकाय चुनावों को लगातार टालने से जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से वंचित हो रही है, जिससे स्थानीय स्वशासन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए शासन चलाने की दिशा में बढ़ रही है, जो लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। ऐसे हालात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर गांव और वार्ड स्तर तक लोगों को जागरूक करना होगा, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।
इसी क्रम में कांग्रेस द्वारा अप्रैल माह से “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनता को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित है। अभियान के तहत प्रदेशभर की हजारों ग्राम पंचायतों और वार्डों में संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जाएगा।
निर्णय लेने में असफल सरकार – भंवरलाल मेघवाल
पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने सरकार को अक्षम बताते हुए कहा कि वर्तमान नेतृत्व निर्णय लेने में असफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संभावित चुनावी नुकसान के डर से पंचायत और निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
जनता की नहीं, सत्ता की चिंता – सवाराम पटेल
पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ने कहा कि सरकार का ध्यान जनहित के बजाय सत्ता बचाने पर केंद्रित है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुने हुए प्रतिनिधियों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति कर आमजन की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विकास कार्यों में ठहराव – गजेंद्र सिंह डोडियाली
ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह डोडियाली ने कहा कि वर्तमान हालात में विकास कार्यों की गति पूरी तरह थम गई है। उन्होंने बताया कि जन-जागरण अभियान के जरिए आहोर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संगठित कर सरकार की नीतियों को जनता के सामने रखा जाएगा।
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह डोडियाली, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बस्तीमल जी चौहान, नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह, कुशाल सिंह राजपुरोहित, हस्तीमल सुथार, नारायण सिंह राठौड़, गिरधारी सिंह पवार, पूर्व जिला परिषद सदस्य वचनाराम मीणा, जवानाराम चौधरी, विक्रम सिंह मांगलिया, भैरू सिंह मांगलिया, भंवर सिंह सोलंकी, उदयराज मेघवाल, लक्ष्मण सुथार, शौकत खान, मदन रावल, गोमाराम चौधरी, भोलाराम दमामी, भंवरलाल चौधरी, इंद्र कुमार, कन्हैयालाल माली (उम्मेदपुर), ललित मोदी, रमेश प्रजापत, शेसाराम मेघवाल, हंसाराम हीरागर, थाना राम, जयंतीलाल छीपा, तुलसाराम देवासी, बलराम मेघवाल, राणाराम चौधरी, ईश्वर सिंह मांगलिया, भोमाराम चरली, गुलाबी रेड्डी, प्रियंका मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

