PALI SIROHI ONLINE
जालोर-भीनमाल में कॉग्रेस प्रत्यासी ओर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की चुनावी सभा मे पहुची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश प्रभारी सुखविंद्र सिंह रंधावा, और प्रदेश कॉग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सिरोही जालोर जिले के कॉग्रेस संमर्थक विधायक पूर्व विधायक सहित विभिन्न नेता पहुचे। कॉग्रेस प्रत्यासी वैभव गहलोत की चुनावी सभा में स्थानीय मुद्दों की बजाय सभा का काफी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसने में ही खत्म किया जब कि जालोर सिरोही की जनता के लिए स्थानीय मुद्दों विकास की चुनावी सभा में ज्यादा चर्चा नही हुई। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी आजकल बहकी बहकी बातें कर रहे हैं।
कभी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करना क्या है। वे असल में देश की जनता से कट चुके हैं। महंगाई और आम आदमी की समस्या पर बात नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढे
पेपर लीक,महिला शशक्तिकरण महिलाओं को नोकरी श्रमिको के लिए कानूनी गारंटी, सरकार बनी यह होगा वो होगा करते हुए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
जालोर लोकसभा क्षेत्र से 2 बार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत के पुत्र कॉग्रेस प्रत्यासी है। वैभव गहलोत के साथ गहलोत परिवार के लिए यह चुनाव राजनीति शाख का विषय बना हुआ है। वैभव गहलोत पूर्व में अपने पैतृक जिले जोधपुर से पिता के मुख्यमंत्री रहते हुए बड़े मार्जिन से चुनाव हार चुके है। अब इस चुनाव में गहलोत परिवार कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहता इसी कारण ही गहलोत का पूरा परिवार वैभव गहलोत की बेटी सहित चुनाव प्रचार में लगे हुए है।