• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीसीएमओ ने दो पीएचसी का किया निरीक्षणः दोनों हॉस्पिटलों में नहीं मिले डॉक्टर, अस्पताल समय में अपने आवास पर ही देख रहे थे मरीज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर/जालोर जिले के सायला क्षेत्र में शुक्रवार को बीसीएमओ डॉ. रघुनंदन विश्नोई ने टीम के साथ सुराणा और मॅगलवा पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अस्पतालों के प्रभारी डॉक्टर ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। सुराणा पीएचसी के पास डॉक्टर के आवास में अस्पताल समय में अवैध क्लीनिक चलता मिला, जहां एक मरीज भर्ती था और चार मरीज इलाज के लिए पहुंचे हुए थे। बीसीएमओ ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए नोटिस जारी कर कार्रवाई की बात कही है।मॅगलवा पीएचसी में दो दिन से नहीं मिले हस्ताक्षर

बीसीएमओ डॉ. रघुनंदन विश्नोई जब मॅगलवा पीएचसी पहुंचे तो वहां प्रभारी डॉ. संजय सोनी मौजूद नहीं मिले। उपस्थिति रजिस्टर में 21 और 22 मई के उनके हस्ताक्षर भी नहीं मिले। टीम को उनका कोई अवकाश आवेदन भी नहीं मिला।

इससे पहले 20 मई को हुए निरीक्षण में भी 19 और 20 मई के हस्ताक्षर गायब मिले थे। उस निरीक्षण के दौरान अस्पताल का डिस्पैच रजिस्टर भी नहीं मिला था। इस पर अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी दाडमाराम ने लिखित बयान देकर बताया कि डिस्पैच रजिस्टर डॉ. संजय सोनी अपने साथ ले गए हैं।

सुराणा पीएचसी के पास मिला अवैध क्लीनिक

सुराणा पीएचसी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉ. मनीष जोशी भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। उपस्थिति रजिस्टर में 21 और 22 मई के उनके हस्ताक्षर नहीं थे और ना ही अवकाश आवेदन मिला। इससे पहले 20 मई के निरीक्षण में भी कई दिनों से उनके हस्ताक्षर गायब पाए गए थे।बीसीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो अस्पताल परिसर से करीब 20 मीटर दूर डॉ. जोशी के निजी आवास में अस्पताल समय में क्लीनिक चलता मिला। यहां सुराणा निवासी राजूसिंह मरीजों की जांच और इलाज करता मिला। बताया गया कि राजूसिंह के पास कोई वैध डिग्री नहीं है।क्लीनिक में भर्ती मिला मरीज, बीसीएमओ पहुंचे तो युवक भागा

अवैध क्लीनिक में एक मरीज भर्ती मिला, जबकि चार मरीज इलाज के लिए पहुंचे हुए थे। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में सुबह 10:30 बजे तक ओपीडी में एक भी मरीज दर्ज नहीं था।

बीसीएमओ के पहुंचते ही राजूसिंह भर्ती मरीज को छोड़कर वहां से भाग गया। इसके बाद बीसीएमओ ने मरीज की ड्रिप पूरी होने तक निगरानी की और बाद में ड्रिप निकलवाकर उसे भेजा। क्लीनिक में बड़ी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक भी मिला।

नोटिस जारी कर होगी कार्रवाई

बीसीएमओ डॉ. रघुनंदन विश्नोई ने बताया कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

Previous Post

रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने रेल मंत्री को सौपा ज्ञापन

Next Post

सिरोही- ओवन में हुआ ब्लास्ट, शटर और दीवारे टूटी, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Next Post
सिरोही- ओवन में हुआ ब्लास्ट, शटर और दीवारे टूटी, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

सिरोही- ओवन में हुआ ब्लास्ट, शटर और दीवारे टूटी, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page