• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बागरा- मौसेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदाः हादसे से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा था-बार-बार चोट खाने से तो पत्थर भी टूट जाते हैं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 29, 2026
in Local
0
बागरा- मौसेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदाः हादसे से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा था-बार-बार चोट खाने से तो पत्थर भी टूट जाते हैं

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों अपने मामा के घर से मिलकर बाइक पर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रामदेवजी मंदिर के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

हादसे से पहले दोनों मौसेरे भाइयों ने साथ में एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वहीं जितेंद्र सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था- ‘बार-बार चोट खाने से तो पत्थर भी टूट जाते हैं माधव, हम तो फिर भी इंसान हैं।’मामा से मिलकर लौट रहे थे

बागरा पुलिस थाने के एएसआई सुनील गुर्जर के अनुसार, धानसा निवासी जितेंद्र सिंह (27) पुत्र शैतान सिंह राजपूत और नरसाणा निवासी मदन सिंह (26) पुत्र गणपत सिंह राजपूत नून गांव स्थित अपने ननिहाल में मामा और अन्य परिजनों से मिलने आए थे।

मुलाकात के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे रामदेवजी मंदिर के समीप उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही बागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को साथू अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया है। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।जितेंद्र सिंह के दो छोटे बच्चे, मदन की एक महीने पहले हुई शादी

मृतकों के मामा हड़मत सिंह ने बताया कि दोनों भांजे ननिहाल में मिलने आए थे और परिवार से मिलकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक जितेंद्र सिंह के दो छोटे बच्चे हैं और उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं मदन सिंह की महज एक महीने पहले ही शादी हुई थी।

Previous Post

*अचपुरा गांव में क्षेत्रपाल खेतलाजी मंदिर के आगे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का उपखंड अधिकारी पिण्डवाड़ा को ज्ञापन*

Next Post

दुर्घटना में दो की मौत के मामले में सजा बरकरारः एडीजे ने अपील खारिज की, निचली अदालत ने सुनाई थी 2 साल की जेल की सजा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page