• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तीन अवैध कट्टा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तारः गावड़ी गांव में दबिश देकर दबोचा, ANTF और बागोड़ा पुलिस की कार्रवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बागोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गावड़ी गांव में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और बारूद बरामद किया गया। यह कार्रवाई मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।

घर के पास बने कमरे से मिला हथियारों का जखीरा

जानकारी के अनुसार ANTF टीम को सूचना मिली थी कि बागोड़ा थाना क्षेत्र के गावड़ी गांव में मोहब्बत सिंह नाम का व्यक्ति अवैध हथियार छिपाए हुए है। सूचना के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बागोड़ा थाना पुलिस को भी साथ लिया गया। संयुक्त टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान घर के पास बने पतरों के कमरे से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

बरामद हुआ अवैध सामान

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 2 देशी टोपीदार एक नाली बंदूक, 1 देशी 12 बोर कट्टा (पिस्टलनुमा), 1 जिंदा कारतूस तथा 35 परकैप्शनकैप (आघात टोपी) और बारूद बरामद किया गया। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी मौके से गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी मोहब्बत सिंह (42) पुत्र मोड सिंह, जाति राजपूत, निवासी गावड़ी थाना बागोड़ा, जिला जालोर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई में ANTF टीम और बागोड़ा थाना पुलिस की विशेष भूमिका रही।

सफल कार्रवाई पर टीम को मिलेगा सम्मान

ANTF राजस्थान (जयपुर) के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीमों को एएनटीएफ मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

Previous Post

पाली-भीम आमीं भारत एकता मिशन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, बाली सुमेरपूर देसुरी मारवाड़ रोहट तहसील अध्यक्ष भी नियुक्त

Next Post

फालना-बीजेपी नेता भोपाल सिंह गुर्जर हुए अस्वस्थ, विधायक राणावतं व जिलामहामंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि पहुचे गुर्जर के निवास पर

Next Post

फालना-बीजेपी नेता भोपाल सिंह गुर्जर हुए अस्वस्थ, विधायक राणावतं व जिलामहामंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि पहुचे गुर्जर के निवास पर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page