• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बागोड़ा-कार भरकर ले जा रहे थे डोडा पोस्तः पुलिस को देखकर गाड़ी दौड़ाई, खेतों में जाकर फंसी; 2 गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 11, 2026
in Local
0
बागोड़ा-कार भरकर ले जा रहे थे डोडा पोस्तः पुलिस को देखकर गाड़ी दौड़ाई, खेतों में जाकर फंसी; 2 गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर की बागोड़ा पुलिस ने आने वाले पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसके तहत बागोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 45.062 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 10 अक्टूबर को गश्त और नाकाबंदी केदौरान संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई। इस पर चालक कार को सियावट-सायला रोड की तरफ मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी तारबंदी तोड़ते हुए खेत में जाकर रुक गई। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर रखे काले रंग के तीन बोरो में से डोडा पोस्त जब्त किया।

पुलिस ने मौके से चितौडग़ढ़ के कपासन के धमाना निवासी अयूब मोहम्मद (21) पुत्र शाबीर मोहम्मद और अब्दुल रहीम (28) पुत्र मांगु खां को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थ और कार जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे कार्रवाई की जा रहा है। थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई टीम में थानाधिकारी बलदेवराम, एएसआई पुनमा राम, हेड कांस्टेबल जगदीश और कांस्टेबल प्रकाश भादू, मसरा राम, श्रवण कुमार, गुमना राम और रामकिशोर शामिल रहे।

Previous Post

आबुरोड- मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध की मांगः बजरंग दल ने नगर पालिका अध्यक्ष से की 9 दिन रोक की अपील

Next Post

कालन्द्री-युवती से रेप-ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तारः अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांग रहा था पैसे

Next Post

कालन्द्री-युवती से रेप-ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तारः अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांग रहा था पैसे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page