• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कॉर्पियो और वैन की भिड़ंत, कांग्रेस प्रत्याशी समेत तीन घायलः तीनों के पैरों में फ्रैक्चर, आहोर के बोकड़ा गांव के पास हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जिले के आहोर थाना क्षेत्र के बोकड़ा गांव के पास रविवार को स्कॉर्पियो और मारुति वैन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे में जालोर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस प्रत्याशी सोकलाराम भील समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में तीनों के पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जालोर लाया गया, जहां उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।फिलहाल तीनों का उपचार जारी है।

चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे कांग्रेस प्रत्याशी

जानकारी के अनुसार, आगामी चुनाव को लेकर गांव-गांव में प्रचार करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सोकलाराम भील अपने दो समर्थकों के साथ मारुति वैन में सवार होकर बोकड़ा से बिशनगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरूपरा गांव की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार तीनों लोग घायल हो गए।तीनों घायलों के पैरों में फ्रैक्चर

हादसे में सोकलाराम भील निवासी बोकड़ा, चेनाराम सुथार निवासी देबावास और हंसराम मेघवाल निवासी बोकड़ा घायल हो गए। तीनों के पैरों में फ्रैक्चर होने के चलते उन्हें इलाज के लिए जालोर लाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर जालोर नगर परिषद सभापति बंशीलाल माली, पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, सवाराम पटेल तथा पार्षद हुकमीचंद सोलंकी और नरेश राणा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Previous Post

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दौरान निर्धारित तिथियों पर सूखा दिवस घोषित

Next Post

चामुंडेरी वेलार रोड पर लगी आग,सूचना के बावजूद अग्निशमन नहीं पहुचने पर प्रशासक जसवंत राज मेवाड़ा ने जताई नाराजगी

Next Post
चामुंडेरी वेलार रोड पर लगी आग,सूचना के बावजूद अग्निशमन नहीं पहुचने पर प्रशासक जसवंत राज मेवाड़ा ने जताई नाराजगी

चामुंडेरी वेलार रोड पर लगी आग,सूचना के बावजूद अग्निशमन नहीं पहुचने पर प्रशासक जसवंत राज मेवाड़ा ने जताई नाराजगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page