• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रक ड्राइवर से रिश्वत-वसूलने वाले गार्ड के खिलाफ चालान पेशः एसीबी की कार्रवाई; परिवहन निरीक्षक पर भी एक्शन की सिफारिश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-उथमण टोल प्लाजा (पालड़ी एम., सिरोही) पर ट्रक ड्राइवर से अवैध रिश्वत वसूलने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच पूरी कर आरोपी तत्कालीन संविदा सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। वहीं, घटना के समय उड़न दस्ते के प्रभारी रहे परिवहन निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा परिवहन विभाग को भेजी है।

एसीबी के अनुसार, परिवादी ट्रक ड्राइवर अहमदाबाद सेगुवाहाटी सामान लेकर जा रहा था। उथमण टोल प्लाजा पर जिला परिवहन कार्यालय, सिरोही की फ्लाइंग डीएफएस टीम गाड़ियों की जांच कर रही थी।

आरोप है कि टीम में शामिल तत्कालीन संविदा सुरक्षा गार्ड जोगेन्द्रसिंह ने ट्रक को रोककर सामान की ऊंचाई अधिक होने का हवाला देते हुए चालान काटने की बात कही और एंट्री के नाम पर अवैध रूप से रिश्वत की मांग कर राशि वसूल ली।

परिवादी ने रिश्वत वसूली का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर एसीबी मुख्यालय, जयपुर को भेजा। शिकायत के आधार पर एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एसीबी चौकी जालोर से जांच कराई।

जांच में आरोपी जोगेन्द्रसिंह पुत्र जब्बरसिंह, निवासी गुड़ा दुर्जन, थाना खिवाड़ा, जिला पाली (हाल उदयपुर) के विरुद्ध आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 के तहत एसीबी कोर्ट, पाली में चालान पेश किया है।

एसीबी ने बताया कि घटना के समय उड़न दस्ते के प्रभारी रहे परिवहन निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह की भूमिका को लेकर विभागीय कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग, जयपुर को टिप्पणी (अनुशंसा) भी भेजी गई है।

Previous Post

पढे आज मंगलवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

थर्ड ग्रेड टीचर्स ने ट्रांसफर की मांग को लेकर प्रदर्शनः आबूरोड में सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Next Post
थर्ड ग्रेड टीचर्स ने ट्रांसफर की मांग को लेकर प्रदर्शनः आबूरोड में सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

थर्ड ग्रेड टीचर्स ने ट्रांसफर की मांग को लेकर प्रदर्शनः आबूरोड में सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page