PALI SIROHI ONLINE
जालोर-भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं, उन्हें इनको अपडेट करवाना अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार ने 14 सितंबर तक का समय दिया है।
ऐसे करें आधार कार्ड अपडेट
अगर आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी अपडेट नहीं हुआ तो इसे अपडेट कराना होगा। आधार फ्री अपडेट करने के लिए अपने आधार नंबर का उपयोग करके https://myaadhaar-uidai-gov-in/ पर लॉग-इन कर सकते हैं।
पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। इसके बाद ‘दस्तावेज़ अपडेट’ पर क्लिक करना होगा और निवासी का मौजूदा विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। आधार धारक को विवरण सत्यापित करने की आवश्यकता है, यदि सही पाया जाता है, तो अगले हाइपर-लिंक पर क्लिक करना होगा।
अगली स्क्रीन में, निवासी को ड्रॉपडाउन सूची से पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज़ को चुनना होगा और अपने दस्तावेज़ को अपडेट करने के लिए उनकी प्रतियां अपलोड करनी होंगी। अपडेट किए गए और स्वीकार्य पीओए और पीओआई दस्तावेज़ों की सूची यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस सम्बन्ध अधिक जानकारी हेतु यूआईडीएआई के टोल फ्री नम्बर 1947 पर सम्पर्क किया जा सकता है।